विवेक जांगिड़ ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक:पैदल चाल में रजत, दौड़ में कांस्य मिला; गांव में हुआ सम्मान
विवेक जांगिड़ ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक:पैदल चाल में रजत, दौड़ में कांस्य मिला; गांव में हुआ सम्मान
जसरापुर : अहमदाबाद में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय जूनियर और सब जूनियर बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेतड़ी उपखंड के लोयल गांव के विवेक जांगिड़ ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में रजत पदक और 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विवेक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गर्व का क्षण बताया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।
विवेक ने बताया कि धैर्य और निरंतर अभ्यास के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह सफलता हासिल की, जिससे यह साबित होता है कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
गांव लौटने पर विवेक का स्वागत
पदक जीतकर गांव लौटने पर विवेक जांगिड़ का लोयल में भव्य स्वागत किया गया। रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में संत सतपाल दास ने उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच महेंद्र सिंह काजला ने की।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कुमराम काजला, विकास काजला, जितेंद्र तंवर, महेश कुमार, नवीन टेलर, मुकेश दायमा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विवेक को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि विवेक की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा चन्दगी राम, दादी संतरा देवी और पूरे परिवार को दिया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, अनीता देवी, प्रधानाचार्य संजय जांगिड़, स्वेता, रमेश, सुरेन्द्र, संदीप, हिमांशु, अमन, दिव्या, तमन्ना, कंचन, विधि, आरजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074720


