घर से कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:मोबाइल भी स्विच ऑफ; 18 साल की लड़की भी घर से बिना बताए निकली
घर से कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:मोबाइल भी स्विच ऑफ; 18 साल की लड़की भी घर से बिना बताए निकली
सीकर : सीकर जिले में 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अब युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 21 साल की बेटी 24 मार्च को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। कॉलेज टाइम पूरा होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। जब परिवार ने कॉलेज में पूछा। तब पता चला कि वो कॉलेज नहीं गई। बेटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ था।
इसके बाद परिवार ने घर से कॉलेज तक के रूट और आस-पड़ोस में भी युवती की काफी तलाश की लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
वहीं सीकर जिले में 18 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती दोपहर में घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। युवती के चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 24 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे उनकी भतीजी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने गांव और रिश्तेदारों की यहां भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074722


