चंडीगढ़ में तांत्रिक-मौलवी बनकर 40 लाख ठगे:राजस्थान का रहने वाला आरोपी अरेस्ट, महिलाओं को डरा-धमकाता, एक पहले ही पकड़ा जा चुका
चंडीगढ़ में तांत्रिक-मौलवी बनकर 40 लाख ठगे:राजस्थान का रहने वाला आरोपी अरेस्ट, महिलाओं को डरा-धमकाता, एक पहले ही पकड़ा जा चुका
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में खुद को तांत्रिक और मौलवी बताकर लोगों को झांसा देने वाले गिरोह के एक और आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मानसिक रूप से परेशान महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें अनहोनी का डर दिखाया और लाखों रुपए व सोने के गहने ठग लिए।
आरोपियों को डीएसपी ए वेंकटेश की सुपरविजन में साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की अगुवाई में टीम ने पकडा है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत केस दर्ज है।
खाते में आए 18.43 लाख
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी जिला चूरू, राजस्थान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते में ठगी के जरिए 18 लाख 43 हजार 101 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया है। रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले पुलिस ने रोहित भार्गव निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि वही फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी का पूरा नेटवर्क चला रहा था। वह अलग-अलग मोबाइल फोन से खुद को कभी मौलवी बरकत खान तो कभी तांत्रिक दिलबर शाह बताकर लोगों से संपर्क करता था।
आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक आईफोन भी बरामद किया गया था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर महिलाओं को फंसाता था और बाद में उनसे पैसे ऐंठता था। उसने चोरी किए गए सोने का कुछ हिस्सा बेचने की बात भी स्वीकार की थी।
40 लाख रुपए और 150 ग्राम सोना ठगा
आरोपियों ने फरवरी 2024 से मई 2025 के बीच एक महिला से कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए और करीब 150 ग्राम सोने के गहने भी हड़प लिए। कुल ठगी की रकम करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गिरोह के सदस्यों ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी निशाना बनाया हो सकता है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

जानिए, आरोपी के झांसे में कैसे फंसी महिला…
- फेसबुक-इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखे: चंडीगढ़ साइबर सेल के मुताबिक 14 जनवरी को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुछ विज्ञापन देखे। इनमें एक व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक और मौलवी बता रखा था। वह मानसिक तौर पर परेशान थी। इसलिए उसने आरोपी से संपर्क किया।
- हमदर्दी जताई, फिर धमकाया और रुपए मांगने लगा: जिसके बाद पहले आरोपी ने उससे हमदर्दी जताई। उसके बारे में सारी बातें जान लीं। फिर उसकी मानसिक परेशानी का फायदा उठाकर उसके नुकसान होने का डर दिखाया और धमकाने लगा। जब वह डर गई तो आरोपी से उसकी घरेलू और निजी समस्याओं से राहत दिलाने के नाम पर रुपए मांगने शुरू कर दिए।
- सवा साल में 40 लाख कैश, सोना ले लिया: महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी कभी किसी तंत्र-मंत्र तो कभी किसी झाड़-फूंक के बहाने पैसे मांगता रहा। आरोपी ने फरवरी 2024 से मई 2025 के बीच आरोपी ने उससे लगभग ₹40 लाख रुपए ले लिए। यह रकम कैश और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ली गई। इसके अलावा उसने 150 ग्राम सोना भी ठग लिया।

महिलाओं को कैसे फंसाता था आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर फर्जी धार्मिक विज्ञापन डालता था। जिसमें महिलाओं के घरेलू और निजी परेशानियों का गारंटी से हल का झांसा दिया जाता था। जो महिलाएं संपर्क करतीं, उनकी जानकारी लेने के बाद उन्हें डराया जाता। उन्हें कहा जाता था, उन पर निगेटिव ताकतों का साया है। इसे ठीक करना होगा। अगर समाधान न किया तो बड़ी अनहोनी हो सकती है।
इसके बाद जब कोई महिला डर जाती तो उसके डर और अंधविश्वास का फायदा उठाकर पहले छोटी रकम मांगी जाती। उसके बाद उसे यकीन दिलाया जाता कि मैंने समाधान कर दिया है।
हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि नैगेटिव ताकत ज्यादा बड़ी है। इसके लिए और रुपए लगेंगे। इसके बाद तंत्र-मंत्र और उसके बदले रकम ऐंठने का खेल चलता रहता। आरोपी के साथ उसका एक साथी भी था। जो ठगी की रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074720


