उडवाला में 9वीं की 18 छात्राओं को मिली साइकिलें:28 स्टूडेंट्स ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से लाभान्वित, स्कूल आना आसान होगा
उडवाला में 9वीं की 18 छात्राओं को मिली साइकिलें:28 स्टूडेंट्स ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से लाभान्वित, स्कूल आना आसान होगा
सांडवा : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उडवाला में राज्य सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 9 की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 46 छात्राओं में से 18 को निशुल्क साइकिलें मिली। जबकि बाकी 28 छात्राएं ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से लाभान्वित हो रही हैं।
ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का फायदा
ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रति कार्यदिवस उपस्थिति पर 20 रुपए की राशि राज्य सरकार की ओर से सीधे उनके जनाधार से जुड़े बैंक खातों में जमा करवाई जा रही है। इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल रही है।
बालिका शिक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और स्कूल स्टाफ ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ये योजनाएं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. मदन लाल पिलानिया ने अपने संबोधन में बताया कि साइकिल और ट्रांसपोर्ट वाउचर जैसी सुविधाओं से छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे छात्राएं अपनी पढ़ाई को अधिक लगन और आत्मविश्वास के साथ जारी रख सकेंगी। प्राचार्य ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इन योजनाओं को छात्राओं के हित में अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर बागाराम महला, कुनाराम महला, ओमप्रकाश, शिवकरण, इमरता राम सारण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074706


