[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिभाओं का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिभाओं का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन

प्रतिभाओं का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च (रविवार) को झुंझुनूं शहर में ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर अभिनंदन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा एवं संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रेणी में आने वाले सभी विद्यार्थी 27 मार्च (शुक्रवार) तक अपने संपूर्ण विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन हेतु इच्छुक विद्यार्थी कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया व राकेश सहल के व्हाट्सएप नंबर 9079925571 एवं 9672045888 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन से समाज के होनहार विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles