राज्य का पहला मिलेट को-ऑप कैफे झुंझुनूं में शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
राज्य का पहला मिलेट को-ऑप कैफे झुंझुनूं में शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में सहकारिता क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य का पहला मिलेट को-ऑप कैफे (Millet Co-op Cafe) शुरू किया गया। इस कैफे का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी तथा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार मदन लाल गुर्जर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को ज्वार का पुलाव, रागी का उपमा, राबड़ी एवं छाछ से बने पेय पदार्थ परोसे गए, जिससे मिलेट (श्री अन्न) के पोषण महत्व और उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया।
कैफे का संचालन महिला सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही आमजन में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सस्ते व पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने का उद्देश्य भी रखा गया है।
आने वाले समय में इस कैफे में मिलेट आधारित उत्पाद जैसे बिस्कुट, कुकीज और रेडी-टू-यूज खाद्य सामग्री की बिक्री भी शुरू की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल को जिले के अन्य ब्लॉक्स तक विस्तार दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारियों को अन्य राज्यों के अध्ययन दौरे पर भेजा गया था, जिसके अनुभव के आधार पर झुंझुनूं में यह पहल शुरू की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073942

