चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती – दस्तावेज सत्यापन आज 639 पात्र और 28 अभ्यर्थी प्रोविजनल पात्र
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती - दस्तावेज सत्यापन आज 639 पात्र और 28 अभ्यर्थी प्रोविजनल पात्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के तहत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में यह प्रक्रिया सेठ गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से संचालित हो रही है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सम्पत सिंह ने बताया कि बुधवार को भी दस्तावेज सत्यापन का कार्य पारदर्शिता के साथ किया गया। इस दौरान कुल 667 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 83 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सत्यापन के बाद 639 अभ्यर्थियों को पात्र तथा 28 को प्रोविजनल पात्र माना गया।
सहायक निदेशक प्रमेंद्र शर्मा के अनुसार प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रचार-प्रसार के कारण अब अभ्यर्थी व्यवस्थित रूप से दस्तावेज लेकर आ रहे हैं, जिससे कार्य में तेजी आई है।
दस्तावेजों की जांच, फाइल संग्रहण एवं डेटा फीडिंग का कार्य टीम द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है, जिसमें रामचंद्र जांगिड, विजय मीणा, कुलदीप कुल्हरी, रघुवीर स्वामी, नरेश बडसर, प्रकाश सैनी, नितेश शर्मा, कुलदीप ढाका, मनोज वर्मा, मुकेश शर्मा, मनमोहन सैनी व विकास शर्मा शामिल हैं।
खेल कोटे के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की प्रमाणिकता की जांच के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) कमल सहारण सहित विशेषज्ञ समिति गठित की गई है, जो अंतिम निर्णय करेगी। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर को ऑनलाइन प्रेषित की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073942

