[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएमश्री स्कूल में 22 छात्राओं को मिलीं साइकिलें, टॉपर्स छात्रा का हुआ भव्य सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएमश्री स्कूल में 22 छात्राओं को मिलीं साइकिलें, टॉपर्स छात्रा का हुआ भव्य सम्मान

बेटियों को मिलीं 'सपनों की साइकिलें, तालियों की गूँज में सम्मानित हुए परसरामपुरा के सितारे

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती परसरामपुरा में शिक्षा की अलख जगाने व बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खुशियों का दोहरा उत्सव मनाया गया। जानकारी के अनुसार मेगा पीटीएम और नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह ग्राम पंचायत प्रशासक करणी राम, पीईईओ एवं प्रधानाचार्य पुष्पा शेखावत के सानिध्य में किया गया। जहाँ छात्राओं के चेहरों पर नई साइकिल पाने की चमक दिखी, वहीं दूसरी ओर परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम प्रभारी उप प्राचार्य कैलाश चंद्र सैनी व अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय की कुल 22 छात्रों को साइकिल वितरित की गई।

प्रधानाचार्य पुष्पा शेखावत एवं अतिथियों ने परिसर में 50 पौधे लगाकर नए शैक्षणिक सत्र का हरित अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों ही करावें। उन्होंने बताया कि जब कक्षा 10वीं के परिणाम साझा किए गए, तो पूरा परिसर तालियों से गूँज उठा। विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने 85.67% अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर संस्थान, माता-पिता, गांव का नाम रोशन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा शेखावत ने बाल वाटिका के छोटे बच्चों के लिए 6 ट्राई-साइकिलें भेंट कर अनूठी पहल की है। इसका उद्देश्य खेल-खेल में शिक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि बुनियादी स्तर पर ही बच्चों का जुड़ाव स्कूल से हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य भंवर लाल मीणा, विधायक प्रतिनिधि रूप सिंह राव, चौथमल वर्मा, घनश्याम चाहर, उप प्राचार्य कैलाश चन्द सैनी, अतुल कुमार मिश्रा सहित रोशनी, इन्द्रा, कविता सहित सैकड़ों ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles