लोयल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लोयल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के लोयल गांव में मंगलवार रात एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मामले में मृतक की बहन ने पत्नी, बेटे और भतीजे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी राकेश कुमार के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि लोयल गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान सांवर राम मीणा के रूप में हुई, जो बैंक मैनेजर पद से रिटायर थे।
मृतक की बहन मीरा देवी (निवासी नयाबास) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लोयल से पड़ोसन सुमन देवी का फोन आया था, जिसमें बताया गया कि सांवर राम के साथ उनकी पत्नी विमला देवी, बेटा विकास उर्फ कान्हा और विमला का भतीजा मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि इसी मारपीट के चलते उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मीरा देवी मौके पर पहुंचीं, जहां उनका भाई मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बहन का आरोप है कि पैसों के विवाद के चलते हत्या की गई है।
बताया जा रहा है कि सांवर राम गांव में अपने पैतृक मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा जयपुर में रहते हैं।
पुलिस ने शव का खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि बहन की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, आर्थिक कारण और मारपीट की आशंका शामिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073940

