भाजपा ग्रामीण मण्डल नुआ का दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन
भाजपा ग्रामीण मण्डल नुआ का दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
नुआ : भाजपा ग्रामीण मण्डल नुआ द्वारा दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन 24 व 25 मार्च को श्री पाली सती दादी गेस्ट हाउस में किया गया। शिविर में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं पार्टी की विचारधारा पर गहन मंथन हुआ।
शिविर के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, गौरवशाली इतिहास एवं विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को सुशासन के संकल्प एवं संगठनात्मक सिद्धांतों से जोड़ते हुए उन्हें अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनाना है।
दो दिवसीय सत्रों में वैचारिक अधिष्ठान, कार्यपद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग, नमो एवं सरल ऐप तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर का आयोजन जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष इंद्राज ढाका, मण्डल महामंत्री बृजेश सेवदा (सरपंच बहादुरवास), बजरंग पूनिया (मीठवास), रामावतार लोयल, राजेंद्र पूनिया, अनिल तिलोटिया, राकेश रणवा, ओमप्रकाश पूनिया, जयसिंह किलानिया, प्रवीण चौहान, प्रहलाद चौहान, जीवन हुड्डा, दयानंद मील, लेखराम पूनिया, सीताराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई दिशा देने के साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072999


