[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न हुई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न हुई

झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं झुंझुनूं जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि की अगुवाई में जिले के सभी मंडलों में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की बैठक मंगलवार को सुल्ताना की सेठ बैजनाथ सोमानी स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांभू रहे। कार्यक्रम को सात सत्रों में बांटा गया, जिसमें राजेन्द्र शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, दलीप सैनी जिला महामंत्री, सुनील लांबा जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार जिला भाजपा प्रवक्ता, चन्द्र प्रकाश शुक्ला जिला आईटी सैल भाजपा आदि को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जांगीड़ ने की। इस आयोजन में राजपाल सिंह, संदीप डारा, मंजू कंवर, विरेन्द्र लांबा, आशु सिंह, अरूणा कंवर, बलजीत शर्मा, महेन्द्र सैन, विजय गोवला, डॉ वीरेन्द्र सिंह, पृथ्वी सिंह, बजरंग सिंह शेखावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांभू ने पार्टी की रीति नीति व विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती देने पार्टी हित में हमेशा सक्रिय रहने की बात पर बल दिया।

Related Articles