[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मीपत सोनी बने सुंदरकांड सेवा समिति के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

लक्ष्मीपत सोनी बने सुंदरकांड सेवा समिति के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

लक्ष्मीपत सोनी बने सुंदरकांड सेवा समिति के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

बीदासर : शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शिवम सुंदरकांड सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वर्तमान अध्यक्ष दीपक सांखला ने की। बैठक मे नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लक्ष्मीपत सोनी को सुंदरकांड सेवा समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर सभी सदस्यों ने एकमत सहमति जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष बनने के बाद उपस्थित सदस्यों ने लक्ष्मीपत सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीपत सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे बैठक में मंदिर पुजारी सुधीर पांडे, सुरेश कंदोई, गोपाल प्रजापत, विजय सिंह राजपुरोहित, ब्रजमोहन नामदेव, बालकिशन शर्मा, विशाल सोनी, चंद्रप्रकाश प्रजापत,डूंगरमल सांखला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles