[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कन्या पूजन-भारत विकास परिषद‌ के तत्वाधान में महिला इकाई द्वारा ‌ संपन्न हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कन्या पूजन-भारत विकास परिषद‌ के तत्वाधान में महिला इकाई द्वारा ‌ संपन्न हुआ

कन्या पूजन-भारत विकास परिषद‌ के तत्वाधान में महिला इकाई द्वारा ‌ संपन्न हुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारत विकास परिषद, शाखा चूरू के तत्वावधान में परिषद की महिला इकाई द्वारा प्रातः 09:30 बजे सुभाष चौक, चूरू में 111 कन्याओं के पूजन का पावन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कन्याओं का तिलक कर, पूजन एवं उपहार भेंट कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का जीवंत परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी ने नवरात्रि के पावन पर्व की महत्ता को आत्मसात करते हुए समाज में नारी सम्मान का संदेश दिया। महिला इकाई की शाखा संयोजक शशि चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी शक्ति के सम्मान और आदर का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि “कन्याओं में देवी स्वरूप का वास माना गया है, अतः उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।”कार्यक्रम में श्याम सुंदर पारीक, देवेंद्र चंदेल, डॉ भारतेंदु कुमार अग्रवाल, निरंजन कुमार चोटिया, पवन कुमार जांगिड़ एवं डॉ संजीव खेड़ा सपत्नीक उपस्थित रहे l इनके अतिरिक्त शाखा अध्यक्ष उमेश चंद्र चौहान, रामस्वरूप शर्मा, विमल चंद्र भटनागर, पूनम गुप्ता, मधुबाला गॉड, मोहनलाल शर्मा, मदन सिंह राठौड़, एवं शाखा सचिव संदीप शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे एवं सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles