[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का नाम परिवर्तित, अब “अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)”

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का नाम परिवर्तित, अब “अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)”

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का नाम परिवर्तित, अब “अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)”

सीकर : संगठन के विस्तार और उसकी राष्ट्रीय पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का नाम अब बदलकर “अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)” कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह ने बताया कि यह नाम परिवर्तन संगठन की व्यापकता, राष्ट्रीय स्तर पर उसकी बढ़ती भूमिका तथा शिक्षा के प्रति उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नया नाम संगठन की सुदृढ़ वैचारिक दिशा, विस्तृत स्वरूप एवं शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संगठन के इस नए स्वरूप को स्वीकार करते हुए शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थी हित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करें।

इस निर्णय को संगठन के सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles