नवलगढ़ में गणगौर महोत्सव का आयोजन:विधायक जाखल ने गाया देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं
नवलगढ़ में गणगौर महोत्सव का आयोजन:विधायक जाखल ने गाया देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं
नवलगढ़ : नवलगढ़ के नानसा गेट स्थित पीएनबी बैंक के सामने चौक में नांदेश्वर गींदड़ समिति की ओर से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विधायक विक्रमसिंह जाखल का देशभक्ति गीत मुख्य आकर्षण रहे। महोत्सव के दौरान हिमांशु बन्ना एंड पार्टी ने धमालों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रमसिंह जाखल ने भी मंच से एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया और आमजन के साथ थिरके।
इस अवसर पर महंत अरुण गौड़, समाजसेवी कैलाश चोटिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोयब खत्री, श्रीकांत मुरारका, बिजली निगम के एक्सईएन वेदप्रकाश, जलदाय विभाग के एक्सईएन मोहम्मद अली, सीआई अजयसिंह, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया, भाजपा नेता महेश चौधरी, भंवरलाल जांगिड़, पूर्व चेयरमैन जुगलकिशोर सैनी, नूतनप्रकाश सैनी, मनोहरसिंह घोड़ीवारा, मक्खलाल सैनी और नंदकिशोर सोनी सहित कई लोग मंच पर मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों कैलाश जांगिड़, मो. अयबू बिल्लू, संदीप शर्मा, हितेष थोरी और तरुण तिवाड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश हिन्दुस्तानी द्वारा किया गया।
महोत्सव में मोहनलाल चूड़ीवाल, गौतम खंडेलवाल, सुनील सामरा, विजय सोती, कपिल शर्मा, डॉ. विक्रमसिंह, करणीसिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंगोदिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070972

