[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं SP ने खेतड़ी सर्किल के थानों का निरीक्षण किया:हरियाणा सीमा पर गश्त बढ़ाने के निर्देश, बोले- सीमावर्ती इलाकों में प्रभावी पुलिसिंग की जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं SP ने खेतड़ी सर्किल के थानों का निरीक्षण किया:हरियाणा सीमा पर गश्त बढ़ाने के निर्देश, बोले- सीमावर्ती इलाकों में प्रभावी पुलिसिंग की जाएगी

झुंझुनूं SP ने खेतड़ी सर्किल के थानों का निरीक्षण किया:हरियाणा सीमा पर गश्त बढ़ाने के निर्देश, बोले- सीमावर्ती इलाकों में प्रभावी पुलिसिंग की जाएगी

खेतड़ी नगर : झुंझुनूं के नवनियुक्त एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने रविवार को खेतड़ी सर्किल के थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में प्रभावी गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एसपी सागर ने खेतड़ी उपखंड के थाना क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खेतड़ी का अधिकांश क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा हुआ है, जहां अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाते हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने वर्तमान में बढ़ते साइबर क्राइम पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आमजन से अनजान कॉल को लेकर जागरूक रहने और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और सहयोग करने का आग्रह किया।

निरीक्षण के दौरान, एसपी ने कस्बे में जाम की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में लंबित मामलों का निस्तारण करने, रिकॉर्ड का उचित संधारण करने और परिवाद लेकर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया।

इसके बाद एसपी सागर ने डीएसपी कार्यालय, पुलिस थाना खेतड़ीनगर और बबाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी गश्त कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा हरियाणा पुलिस से सामंजस्य स्थापित करने के निर्देश दिए। खनन क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसपी ने परिवहन, खनन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाने का निर्णय लिया। इस बैठक में प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

इस अवसर पर डीएसपी जुल्फीकार अली, खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई कैलाश चंद, विजय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र, रोहिताश, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, महेश सैनी और नेमीचंद सहित अनेक पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin