[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर से 14 साल की नाबालिग लापता:घर से बिना बताए 2 साल की बेटी के साथ एक विवाहिता भी गायब, पुलिस तलाश में जुटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर से 14 साल की नाबालिग लापता:घर से बिना बताए 2 साल की बेटी के साथ एक विवाहिता भी गायब, पुलिस तलाश में जुटी

सीकर से 14 साल की नाबालिग लापता:घर से बिना बताए 2 साल की बेटी के साथ एक विवाहिता भी गायब, पुलिस तलाश में जुटी

सीकर : सीकर में दसवीं में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। जो दोपहर में घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। अब परिवार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

14 साल की नाबालिग लड़की की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी सीकर की एक स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही है। वह 21 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

वहीं सीकर जिले में 21 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पुत्रवधू अपने साथ 20 महीने की बेटी को लेकर कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एक युवक पर उन्हें शक है जो पुत्रवधू को अपने साथ ले जा सकता है।

Related Articles