[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:गणगौर ड्यूटी के दौरान 57.58 ग्राम गांजा और बाइक भी जब्त की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:गणगौर ड्यूटी के दौरान 57.58 ग्राम गांजा और बाइक भी जब्त की

फतेहपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:गणगौर ड्यूटी के दौरान 57.58 ग्राम गांजा और बाइक भी जब्त की

फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को 57.58 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और उसके परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि गणगौर ड्यूटी के दौरान एक युवक अपनी बाइक के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम नोवाल उर्फ झिगना (22) पुत्र पवन नोवाल के रूप में हुई है। वह फतेहपुर कस्बे के वार्ड नंबर 39, मालियों के मंदिर के पास का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 90/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।

Related Articles