[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंदगी देख भड़के मंत्री, पूछा-बीमारी फैली तो जिम्मेदार कौन होगा:4 अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए; अफसर को बोले- तुम्हारा BDO कभी गांव में जाता नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गंदगी देख भड़के मंत्री, पूछा-बीमारी फैली तो जिम्मेदार कौन होगा:4 अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए; अफसर को बोले- तुम्हारा BDO कभी गांव में जाता नहीं

गंदगी देख भड़के मंत्री, पूछा-बीमारी फैली तो जिम्मेदार कौन होगा:4 अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए; अफसर को बोले- तुम्हारा BDO कभी गांव में जाता नहीं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर जयपुर से चूरू जाते समय गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने जिला परिषद सीईओ को फोन करके कहा- यदि इस गंदगी से बीमारी फैल गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। मंत्री दिलावर ने सीकर में 2 ग्राम विकास अधिकारी (BDO) और 2 अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी (ABDO) को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जिला परिषद के सीईओ और एसीईओ को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

दरअसल आज मंत्री मदन दिलावर चुरू जिले के प्रवास कार्यक्रम पर हैं। जयपुर से चूरू जाते वक्त उन्होंने सीकर में कई ग्राम पंचायत का दौरा किया। मंत्री सबसे पहले सीकर जिले की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे। इसके बाद पंचायत समिति पलसाना की ग्राम पंचायत रेवासा पहुंचे।

रेवासा में पूरे गांव में गंदगी के अंबार लगे देखकर मंत्री मदन दिलावर भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर पूछा कि गांव में रोज झाड़ू निकलती है क्या? पंचायत की तरफ से सफाई कर्मी आते हैं क्या? इस पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया- कोई भी झाड़ू लगाने नहीं आता है। न ही कोई कचरा उठाने गाड़ी आती है।

जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया

इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत बाजोर पहुंचे। पूरे गांव में पानी फैला हुआ था। जगह-जगह कीचड़ और रास्ते जाम थे। गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे। इसे देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया।

दिलावर ने पूछा- आप कभी गांव में जाते हो? कभी किसी पंचायत समिति में दौरा कर उसकी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है? मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सवाल किया कि मैं गांव-गांव घूम के आ रहा हूं। सभी जगह गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले हैं। झाड़ू और सफाई की व्यवस्था नहीं हो रही है।

गर्मी का मौसम आने वाला है, इस गंदगी से गांव में बीमारी फैल गई लोगों को हैजा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? तुम्हारा BDO कभी गांव में जाता नहीं है। मंत्री ने नाराज होकर कहा- अब मैं सबके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। पिछले 2 साल से लगातार सफाई के लिए जोर दे रहा हूं। और आप लोग गांव में सफाई को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रहे हो।

इन्हें किया सस्पेंड

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट देने और पंचायत समिति पलसाना एवं पंचायत समिति पिपराली के BDO, ABDO को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के आदेश मंत्री मदन दिलावर ने दिए हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा- 2 साल से लगातार कहने के बाद भी यदि गांव में सफाई नहीं हो रही है तो मैं जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। और यदि स्वच्छता के पैसों को किसी अन्य कार्य में खर्च किया गया होगा तो उसकी वसूली भी संबंधित जिम्मेदार अधिकार से करूंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77