ट्रक से 46 किलो डोडा पोस्त जब्त:दो गिरफ्तार, पशु आहार के बीच छिपाकर ले जा रहे थे
ट्रक से 46 किलो डोडा पोस्त जब्त:दो गिरफ्तार, पशु आहार के बीच छिपाकर ले जा रहे थे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने मेगा हाईवे पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 46 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह मादक पदार्थ पशु आहार के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था।
नाकाबंदी के दौरान रुकवाया ट्रक
शनिवार को देर रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सीआई आरपीएस विनोद कुमार के नेतृत्व में सदर थाना चौराहा मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाया। जिसमें पांच सौ कट्टे पशु आहार के भरे थे।
पुलिस ने माल की तलाशी ली तो पशु आहार के बीच तीन कट्टों में भरा डोडा पोस्त मिला। जिसका वजन 46 किलो 690 ग्राम था। पुलिस ने माल और ट्रक को जब्त कर सांवरनाथ (30) और मामराज (30) को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070858


