[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिस ने 94 किलो डोडा पोस्त जब्त किया:मेगा हाईवे पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिस ने 94 किलो डोडा पोस्त जब्त किया:मेगा हाईवे पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

सरदारशहर पुलिस ने 94 किलो डोडा पोस्त जब्त किया:मेगा हाईवे पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। यह कार्रवाई सरदारशहर-रतनगढ़ मेगा हाईवे पर एक केंटर से की गई। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है और उनके वाहन को जब्त कर लिया है। जब्त डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों और नशे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेगा हाईवे स्थित मांगासर रोही में एक बंद पड़े मुर्गा फार्म के पास नाकाबंदी की थी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध केंटर को रोका। तलाशी लेने पर केंटर में छिपाकर रखा गया 94 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करी में प्रयुक्त केंटर को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह (32), निवासी रटोर रोही, थाना जीरा, जिला फिरोजपुर (पंजाब) और आकाश दीप सिंह (29), निवासी नारली, थाना खालड़ा, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है।

सरदारशहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इस पूरी कार्रवाई में सरदारशहर थाने के रामफूल, अनिल सैनी, शिवलाल, कुनणमल और जयप्रकाश की विशेष भूमिका रही।

Related Articles