रामसीसर में गोशाला के लिए चारा गृह का उद्घाटन:भोले बाबा ने किया लोकार्पण, भामाशाहों ने दिया सहयोग
रामसीसर में गोशाला के लिए चारा गृह का उद्घाटन:भोले बाबा ने किया लोकार्पण, भामाशाहों ने दिया सहयोग
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के ग्राम रामसीसर भेड़वालिया स्थित राधे गोविंद गोशाला में रविवार को गौमाता के लिए चारा गृह (फीड स्टोरेज) का उद्घाटन किया गया। अग्रवाल सेवा मण्डल की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में भोले बाबा (ऋषिकेश) ने चारा गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सुशील कुमार गर्ग, भंवरलाल जैसनसरिया और जगदीश प्रसाद जैसनसरिया ने महाराज का सम्मान किया।
इस कार्य के लिए आर्थिक सहयोग भामाशाह परिवार हनुमान प्रसाद एवं सुशील कुमार गर्ग ने दिया। उन्होंने गोशाला में रसोई घर के निर्माण के लिए 51,000 रुपए की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में अग्रवाल सेवा मण्डल के अध्यक्ष पंकज गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत जैसनसरिया, मंत्री विश्वनाथ रातूसरिया, उपमंत्री देवकी नंदन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकुर जैसनसरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2070865


