[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में महिला से चेन स्नैचिंग, 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने 3 घंटे पीछा कर पकड़ा, नशे की लत के लिए करते थे वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में महिला से चेन स्नैचिंग, 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने 3 घंटे पीछा कर पकड़ा, नशे की लत के लिए करते थे वारदात

चूरू में महिला से चेन स्नैचिंग, 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने 3 घंटे पीछा कर पकड़ा, नशे की लत के लिए करते थे वारदात

चूरू : चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के लालासर गांव में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक खेतों में पैदल पीछा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि लालासर बणीरोतान निवासी राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश ने बताया कि वह अपनी माता मंजू देवी के साथ सुबह खेत जा रहा था। रास्ते में गंगाराम भगत के खेत के पास एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सवार तीन युवकों ने अचानक मंजू देवी के गले से सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर तोड़ लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करने पर आरोपी अपनी पिकअप छोड़कर खेतों में भाग गए।

पुलिस टीम ने पैदल पीछा करते हुए करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा के हिसार निवासी प्रतीक, हकीकत उर्फ ढीलू और परमानंद उर्फ पेठा हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, स्नैचिंग और लूट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

Related Articles