[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के सिरोही में गणगौर की शाही सवारी निकली:महिलाओं-युवतियों ने की पूजा, रविवार को होगी 1 लाख की कुश्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिरोहीसीकर

नीमकाथाना के सिरोही में गणगौर की शाही सवारी निकली:महिलाओं-युवतियों ने की पूजा, रविवार को होगी 1 लाख की कुश्ती

नीमकाथाना के सिरोही में गणगौर की शाही सवारी निकली:महिलाओं-युवतियों ने की पूजा, रविवार को होगी 1 लाख की कुश्ती

सिरोही : नीमकाथाना के सिरोही गांव में शनिवार को शाही लवाजमे के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सवारी देखने पहुंचे। रविवार को यहां कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों के पहलवान भाग लेंगे।

युवतियों और महिलाओं ने की पूजा

गणगौर की सवारी सिरोही के राजपूतों की कोटड़ी से शुरू हुई। यह गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पृथ्वीराज मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सवारी ने फेरे लगाए और वापस प्रस्थान किया। युवतियों और महिलाओं ने गणगौर की पूजा की। शाम 6 बजे राजघराने से निकली सवारी को देखने के लिए लोग छतों पर चढ़ गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली थानाधिकारी (प्रोबेशनर डीएसपी) नरेश कुमार जाब्ते के साथ तैनात रहे।

सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है पहलवान

सरपंच जेपी कस्वा ने बताया कि रविवार सुबह कुश्ती दंगल होगा। पहलवान सुबह 11 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ही पहलवान कुश्ती दंगल में भाग ले सकेंगे। उन्हें अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दंगल में लाखों रुपए की कुश्तियां होंगी, जिसमें अंतिम कुश्ती 1 लाख रुपए की करवाई जाएगी। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आज रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें महिला कलाकार प्रस्तुति देंगी।

पृथ्वीराज जी महाराज के दो दिवसीय मेले में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों से भक्तगण मंदिर पहुंचकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना करेंगे। दो दिवसीय मेले में हजारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

Related Articles