[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 339 साल पुरानी गणगौर परंपरा:आजादी के 20 साल बाद मिली थी नगर भ्रमण की जिम्मेदारी, महिलाओं ने गौर-ईशर को लगाई धोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 339 साल पुरानी गणगौर परंपरा:आजादी के 20 साल बाद मिली थी नगर भ्रमण की जिम्मेदारी, महिलाओं ने गौर-ईशर को लगाई धोक

सीकर में 339 साल पुरानी गणगौर परंपरा:आजादी के 20 साल बाद मिली थी नगर भ्रमण की जिम्मेदारी, महिलाओं ने गौर-ईशर को लगाई धोक

सीकर : सीकर में गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकली। सवारी के मार्ग में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक धोक लगाकर ज्वारे अर्पित किए। महिलाओं ने गौर-ईशर को धोक लगाकर गौर जैसे सुहाग की कामना की। सीकर में गणगौर की सवारी की 339 साल पुरानी परंपरा है। शुरुआत से ही सीकर में राजपरिवार गणगौर की सवारी का नेतृत्व करता था, लेकिन 1967 में तत्कालीन राजा कल्याणसिंह ने यह जिम्मेदारी सीकर के नागरिकों को सौंप दी। उसके बाद से लगातार सांस्कृतिक मंडल के निर्देशन में गणगौर की सवारी निकाली है।

महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक धोक लगाकर ज्वारे अर्पित किए।
महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक धोक लगाकर ज्वारे अर्पित किए।

गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकली

सीकर शहर में रघुनाथ मंदिर से गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकली। शहर के बावड़ी गेट पर स्थित रघुनाथ मंदिर में शहरवासियों ने गणगौर की पूजा-अर्चना की। रघुनाथ मंदिर से गणगौर की सवारी सुभाष चौक, बावड़ी गेट, जाट बाजार, सुरजपोल गेट, घंटाघर, महामंदिर रोड़ होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

जहां गणगौर माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रामलीला मैदान से गणगौर की सवारी वापस रवाना होकर कल्याण मंदिर के सामने कुएं पर पहुंची, जहां गणगौर की बोलावणी (सांकेतिक विसर्जन) की रस्म की गई। सीकर में गणगौर की सवारी में ऊंट, घोड़ियां, बैंड और रथों ने भाग लिया। पुलिस ने गणगौर की सवारी के रास्ते से जुड़ी गलियों को बेरिकेटिंग लगाकर बंद किया। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

मलीला मैदान से गणगौर की सवारी वापस रवाना होकर कल्याण मंदिर के सामने कुएं पर पहुंची,
मलीला मैदान से गणगौर की सवारी वापस रवाना होकर कल्याण मंदिर के सामने कुएं पर पहुंची,

6 दिन तक गणगौर की पूजा करती हैं महिलाएं

शेखावाटी में नवविवाहिताएं, युवतियां, महिलाएं पीहर में 16 दिन तक गणगौर की पूजा करती हैं। आज गणगौर माता की फेरी निकालकर उन्होंने गणगौर का विसर्जन किया। रामलीला मैदान में गौर-ईशर को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र पारीक, निवर्तमान सभापति जीवण खां, पूर्व विधायक रतन जलधारी, राजकुमारी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

Related Articles