चिड़ावा में ईद की नमाज अदा की गई:लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, अमन-चैन की दुआ मांगी
चिड़ावा में ईद की नमाज अदा की गई:लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, अमन-चैन की दुआ मांगी
चिड़ावा : चिड़ावा में मुस्लिम समाज ने ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली, जहां लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआएं मांगीं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
सुबह नौ बजे जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की गई। मौलाना इरशाद ने नमाज पढ़ाई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।
मस्जिद के बाहर समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू और पार्षद निखिल चौधरी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी। शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई और खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश दहिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शिक्षाविद नीतिका थालौर, समाजसेवी शीशराम हलवाई, वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा, राजेंद्र पाल सिंह कोच, मेहर कटारिया, मुकेश सैनी। सुरेश भूकर और भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर सहित कई विशिष्टजनों ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070159


