यमुना जल समझौते को लेकर धरना:810 दिन से किसान कर रहे प्रदर्शन, 300 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
यमुना जल समझौते को लेकर धरना:810 दिन से किसान कर रहे प्रदर्शन, 300 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
चिड़ावा : चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 810वें दिन भी जारी रहा। यह धरना झुंझुनूं जिले में नहर के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। आज के धरने में ताराचंद तानाण, राजेन्द्र सिंह चाहर, बनवारी लाल चाहर, रणधीर सिंह ओला, बजरंग लाल बराला, राजेन्द्र सिंह जांगिड़ (घरडाना), बलकेश मीणा और शेर सिंह तानाण सहित कपिल तेतरवाल मौजूद रहे।
24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला और सीपीएम पार्टी के झुंझुनूं जिला सचिव राजेश बिजारणियां ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले से 300 कार्यकर्ताओं का एक जन आक्रोश जत्था 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होगा। यह जत्था सुबह 11 बजे बस और रेलगाड़ी द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। यह रैली किसानों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070108


