[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ईसर गणगौर की शाही सवारी निकली:महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर की सुहाग की मंगल कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ईसर गणगौर की शाही सवारी निकली:महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर की सुहाग की मंगल कामना

खेतड़ी में ईसर गणगौर की शाही सवारी निकली:महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर की सुहाग की मंगल कामना

खेतड़ी : खेतड़ी में शनिवार को राजपूत विकास समिति ने गणगौर समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गों से ईसर-गणगौर की शाही सवारी निकाली गई। यह शाही सवारी हरड़िया हेरिटेज परिसर से शुरू हुई और गाजे-बाजे के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक पन्ना शाह तालाब पर पहुंची। नवविवाहिताओं और अन्य महिलाओं ने जगह-जगह सवारी की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की मंगल कामना की।

हरड़िया हेरिटेज परिसर में ईसर-गणगौर की पूजा

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सवारी के साथ पुलिस बल भी तैनात था। सवारी निकलने से पहले हरड़िया हेरिटेज परिसर में ईसर-गणगौर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पन्ना शाह तालाब पर पहुंचने के बाद भी विधिवत रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि खेतड़ी कस्बे में गणगौर की सवारी निकालने की परंपरा ठिकाने के समय से चली आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है। पूर्व में यह सवारी भोपालगढ़ के ऐतिहासिक महल से निकलती थी और पन्नाशाह तालाब पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न होती थी।

वर्तमान में, राजेंद्र सिंह हरड़िया द्वारा निर्मित हरड़िया हेरिटेज पैलेस से राजपूत समाज द्वारा सवारी निकाली जाती है। इसी परंपरा के अनुरूप पन्नाशाह तालाब पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रभू सिंह तंवर, एडवोकेट पाबूदान सिंह, अशोकवीर सिंह, शेर सिंह निर्वाण, घनश्याम सिंह, नवलकिशोर, अमित सिंह उसरिया, पंकज गुर्जर और मुरारीलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles