[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में निकली गणगौर की सवारी:डीजे-ढोल के साथ विसर्जन, कस्बे में पुलिस रही मुस्तैद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में निकली गणगौर की सवारी:डीजे-ढोल के साथ विसर्जन, कस्बे में पुलिस रही मुस्तैद

बबाई में निकली गणगौर की सवारी:डीजे-ढोल के साथ विसर्जन, कस्बे में पुलिस रही मुस्तैद

बबाई : बबाई उपतहसील बबाई में गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में गणगौर की सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने ईसर और गणगौर का पूजन किया। उन्होंने अपने सुहाग की मंगल कामना और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना की।

कस्बे की महिलाओं ने डीजे और ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते हुए प्राचीन बावड़ी तक पहुँचकर गणगौर का विसर्जन किया। आज ईद और गणगौर पर्व एक साथ होने के कारण पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। बबाई थानाधिकारी राजपाल यादव पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में लगातार गश्त कर रहे थे। इस पावन अवसर पर कस्बे में खूब रौनक देखने को मिली।

Related Articles