लोहार्गल में मत्स्य भगवान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया, समाज ने लिए अहम निर्णय
लोहार्गल में मत्स्य भगवान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया, समाज ने लिए अहम निर्णय
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती तीर्थराज लोहार्गल स्थित श्री मिनेष भगवान मंदिर एवं मीणा धर्मशाला में आदिवासी मीणा समाज के आराध्य देव मत्स्य भगवान की जयंती शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम धर्मशाला एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
समारोह में समाज के सरदारों एवं गणमान्य लोगों ने धर्मशाला और मंदिर के विकास एवं कायाकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। तय किया गया कि विवाह एवं अन्य मांगलिक अवसरों पर समाज के लोग धर्मशाला के लिए स्वेच्छा से सहयोग राशि देंगे तथा गांव-गांव संपर्क कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही भामाशाहों के सहयोग से धर्मशाला की दूसरी मंजिल का निर्माण, मुख्य द्वार का विकास, रंग-रोगन एवं रख-रखाव कार्य कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर ही धर्मशाला के रख-रखाव के लिए 50 हजार रुपये का सहयोग भी एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही धर्मशाला में समाज का एक महाकुंभ आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीकर, झुंझुनूं, चूरू सहित प्रदेशभर से समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष मोहन मीणा नांगल ने समाज के समक्ष पुराना लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने मत्स्य भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने बताया कि मत्स्य भगवान, भगवान विष्णु के प्रथम अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने चतुर्वेदों की रक्षा के लिए अवतार लिया था और मीणा समाज की आस्था उनसे गहराई से जुड़ी हुई है।
कार्यक्रम में बनवारी लाल मीणा, रतन मीणा, प्रकाश मीणा, मोहनलाल बोसाना, ताराचंद मीणा, एडवोकेट अशोक मीणा, प्रभाती लाल, सोनाराम, मोहन मीणा, बचना राम मीणा, दिनेश मीणा, मुकेश मीणा, सत्यनारायण मीणा, रूडमल मीणा, मक्खन लाल मीणा, सुमेर मीणा, बिरजू मीणा, महावीर मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070222


