[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुणाल दाधीच का मित्र परिषद ने किया सम्मान, सीए बनने पर मिली बधाइयां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुणाल दाधीच का मित्र परिषद ने किया सम्मान, सीए बनने पर मिली बधाइयां

कुणाल दाधीच का मित्र परिषद ने किया सम्मान, सीए बनने पर मिली बधाइयां

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रामगढ़या दरवाजे के पास स्थित लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में मित्र परिषद द्वारा चूरू निवासी कुणाल दाधीच के सीए बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व सभापति विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा छः न्याती विप्र सभा के जिलाध्यक्ष महेश बावलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समारोह में कुणाल दाधीच का शाल, साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उनकी दादी लक्ष्मी देवी एवं मित्र परिषद के अध्यक्ष संदीप पाटिल भी मंचस्थ रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कुणाल की इस उपलब्धि को परिवार व शहर के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विजय शर्मा, सुनील भाऊवाला, महेश मिश्रा, प्रवीण बैद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुनील जांगिड़ एवं गौरव दाधीच ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में गोपीचंद शर्मा, योगेश गौड़, सुरेश मिश्रा, विनीत चोटिया, नानू भाऊवाला, पिंटू ओझा, उमाशंकर शर्मा, मुकेश ओझा, बाबू पाटिल, भानु मित्तल, खालिद तुगलक, अवकाश सैनी, उमेश दाधीच, पार्षद राकेश दाधीच, सुरेंद्र सिंह राठौड़, अनिल कानखेड़िया, कमल दायमा, प्रदीप खुंगर, आकाश महर्षि, नमन सोनी, निखिल हर्षवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने कुणाल दाधीच को माला पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन गुरुदास भारती ने किया, जबकि परिषद के सचिव विनीत चोटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles