[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगड़ी गांव में करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत:खुले तारों से बार-बार हो रही घटनाओं पर ग्रामीणों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बगड़ी गांव में करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत:खुले तारों से बार-बार हो रही घटनाओं पर ग्रामीणों में आक्रोश

बगड़ी गांव में करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत:खुले तारों से बार-बार हो रही घटनाओं पर ग्रामीणों में आक्रोश

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बगड़ी गांव में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। यह घटना गांव के वार्ड नंबर 3 स्थित पुराने कुएं के पास हुई, जहां खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से मोर ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद नायक ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार मोरों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। इस संबंध में प्रशासन और बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह रास्ता बगड़ी गांव का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग, बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं। यह मार्ग आसपास के तीन-चार गांवों को भी जोड़ता है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से खुले तारों को दुरुस्त कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने सुपुर्द कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77