रींगस-खाटू मार्ग पर बस-कार की टक्कर:लाखनी मोड़ के पास हादसा, कोई हताहत नहीं
रींगस-खाटू मार्ग पर बस-कार की टक्कर:लाखनी मोड़ के पास हादसा, कोई हताहत नहीं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : रींगस-खाटू मार्ग पर लाखनी मोड़ के पास एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मारी। यह बस जयपुर से खाटू श्याम जी की ओर जा रही थी और श्रीमाधोपुर डिपो की बताई गई है।
टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सामान्य करवाया। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन ड्राइवरों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070024


