[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 1100 महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी:25 मार्च को हाथी-ऊंट-घोड़ों के साथ शोभायात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 1100 महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी:25 मार्च को हाथी-ऊंट-घोड़ों के साथ शोभायात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट?

सीकर में 1100 महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी:25 मार्च को हाथी-ऊंट-घोड़ों के साथ शोभायात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट?

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। बैजनाथ सोभासरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाला ने बताया- 25 मार्च को रामनवमी की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकलेगी। 26 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 25 मार्च को शाम 4 बजे शोभायात्रा शुरू होगी। उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद अग्रवाला ने बताया कि शोभायात्रा में 2 हाथी, 4 ऊंट, 11 घोड़ी, 11 जीवंत झांकियां और कलाकारों के करतब आकर्षण का केंद्र होंगे। CA सुनील मोर और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा की शोभा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यात्रा में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश भी दिया जाएगा। शोभायात्रा के अंत में स्वयंसेवक साथ में ही कचरा साफ करते हुए भी चलेंगे

पुरुष एक जैसे साफा पहनकर शामिल होंगे

सुरेश अग्रवाल ने कहा कि शोभायात्रा में 1100 महिलाएं एक जैसी साड़ी और कलश धारण कर भगवान श्रीराम के बैनर के साथ चलेंगी, वहीं पुरुष एक जैसे साफा पहनकर शामिल होंगे।

शोभायात्रा का रूट

घनश्याम प्रसाद अग्रवाला ने बताया कि शोभायात्रा श्रीराम मंदिर, सोभासरिया विश्राम भवन से शुरू होकर तापड़िया बगीची, स्टेशन रोड, जाटिया बाजार, रघुनाथ मंदिर, गोपीनाथ मंदिर और गणेश मंदिर होते हुए बजाज रोड से वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी।

सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी

राधेश्याम मोर व भंवरलाल जयसंसारिया ने बताया कि शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट, घोड़े, हाथी, बैंड-बाजे एवं आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, आमजन, महिलाएं और बच्चे इसमें भाग लेंगे। 26 मार्च को सुबह 9 बजे से भजन संकीर्तन होगा तथा फिर 11 बजकर 50 मिनट पर भगवान श्रीराम का प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर पूरे समय श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।

Related Articles