[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में ईद मनाई:नमाज अदा की, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में ईद मनाई:नमाज अदा की, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

सादुलपुर में ईद मनाई:नमाज अदा की, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

सादुलपुर : सादुलपुर में मीठी ईद (ईद-उल-फितर) का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित मुख्य ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सभी ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मौलाना नदीमुल कादरी और शहर इमाम तनवीर उल मुस्तफा ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का विशेष माहौल देखने को मिला। निकट भविष्य में गणगौर, वर्ष प्रतिपदा और चेटीचण्ड जैसे त्योहार आने वाले हैं, जिसके चलते यह सौहार्द और भी महत्वपूर्ण हो गया।

इस मौके पर विधायक मनोज न्यांगली, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, एएसपी पाटिल, थानाधिकारी राजेश सिहाग, शिक्षक संघ के मनोज पूनिया, बीडीसी सदस्य संजय पूनिया, लाल मोहम्मद लकी, भंवरू खान नागरा, रोहित पूनिया, श्यामलाल सोनी, सिकंदर जाटू, पार्षद हैदर अली, नियाज अहमद गहलोत, निसार अहमद चौहान, महमूद खान, अकबर, एडवोकेट अज़ीज़ खींची, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक सीताराम जांगिड़, यासीन खान चौहान सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles