[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में नए एसपी निश्चय प्रसाद ने संभाला कार्यभार:बोले- आमजन का विश्वास जीतकर अपराधों पर लगाएंगे अंकुश, टीम वर्क पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में नए एसपी निश्चय प्रसाद ने संभाला कार्यभार:बोले- आमजन का विश्वास जीतकर अपराधों पर लगाएंगे अंकुश, टीम वर्क पर जोर

चूरू में नए एसपी निश्चय प्रसाद ने संभाला कार्यभार:बोले- आमजन का विश्वास जीतकर अपराधों पर लगाएंगे अंकुश, टीम वर्क पर जोर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) निश्चय प्रसाद एम ने शनिवार दोपहर एसपी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। डीआईजी बीएसएफ जय यादव ने जयपुर पुलिस उपायुक्त (यातायात) पद से ट्रांसफर होकर चूरू आए एसपी निश्चय प्रसाद एम को पदभार सौंपा।

इस अवसर पर एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि आमजन का विश्वास जीतकर अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

एसपी ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी और नशे का व्यापार करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करने पर जोर दिया और कहा कि जिले में संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वालों की सूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी जाएगी और बाहर से जिले में आने वाले मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाई जाएगी।

इस मौके पर एएसपी सुनील कुमार, एएसपी कृष्णा सामरिया, एएसपी सतपाल सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया, अपराध सहायक संदीप कुमार, आरआई मुकुट बिहारी, सदर थानाधिकारी मोटाराम, यातायात निरीक्षक हंसराज गुर्जर, धर्मस्तूप चौकी प्रभारी फरमान खान और निजी सहायक जाकिर खान सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles