शिक्षित बालिका, सशक्त बालिका के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें
शिक्षित बालिका, सशक्त बालिका के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें
मंड्रेला : बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षित बालिका, सशक्त बालिका अभियान के तहत पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान योग्य छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू पवनिया ने अपने संबोधन में कहा कि, सरकार की यह योजना बेटियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना के लिए सरकार और विद्यालय प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य किशोरी लाल, यासीन गोरी, नन्दलाल सहित काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067862

