किशोरपुरा के चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की घट स्थापना पर उमड़े श्रद्धालु
9 दिवसीय धर्मिक कार्यक्रमों का आगाज, 27 को भरेगा मेला 26 को होगी भजन संध्या
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
उदयपुरवाटी : किशोर कुमार किशोरपुरा गांव की आराध्य देवी चामुंडा माता मंदिर में गुरुवार को प्रथम नवरात्रि का शुभारंभ घट स्थापना के साथ हुआ। प.मनीष शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर पर दुर्गा पाठ की शुरुवात की। मंदिर पुजारी रामवतार मीणा एवं महंत बाबा हरिदास महाराज ने श्रद्धालुओं को माता की ज्योत व आरती करवाई। मंदिर पर पहली बार 27 मार्च को मेला भरेगा। 26 मार्च को रात्रि में भजन संध्या आयोजित होगी। गुरुवार को माता के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। 9 दिवसीय धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आगाज हो चुका है। मंदिर पर हो रहे नवरात्रि के उतम कार्यों को लेकर भक्तों एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा, अजीत सिंह शेखावत, श्रीराम कुमावत, महेंद्र सिंह शेखावत, सुभाष कुमावत, सुधीर कुमार मीणा, अभिमन्यु सिंह, सुमित कुमावत, दीपेन्द्र सिंह, सीताराम सेन, श्याम सिंह शेखावत, अभिजीत सिंह,मदन सैनी, कर्ण सिंह, महेंद्र कुमावत, क्रिस सेन, पंकज मीणा किशोरपुरा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067744

