लूटकांड के विरोध में कांवट लगातार दूसरे दिन बंद, व्यापारियों का धरना जारी
लूटकांड के विरोध में कांवट लगातार दूसरे दिन बंद, व्यापारियों का धरना जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खण्डेला : कांवट कस्बा ज्वेलर्स के साथ हुई लूट की वारदात के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। व्यापारियों और ग्रामीणों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने को डॉ. गिरिराज सिंह (पूर्व प्रधान) ने संबोधित करते हुए कहा कि लूट की घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व कांवट में ज्वेलर्स के साथ पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात हुई थी, जिसमें कार सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन के चलते कस्बे के बाजार बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066578


