खण्डेला क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
खण्डेला क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खण्डेला : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान पुलिस की जिला विशेष शाखा और जाजोद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 388 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जाजोद थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान गिरधारी लाल (थानाधिकारी) के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार लाडपुर निवासी 50 वर्षीय जगदीश प्रसाद बीड़ी-गुटखे की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। छापेमारी के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे “ऑपरेशन एंटी वेनम” के तहत की गई है। जिला विशेष शाखा और स्थानीय पुलिस के समन्वय से यह सफलता मिली।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066620


