[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में कचरे के ढेर से पशुओं को खतरा:नगरपालिका ने हटाया और फिर दूसरी जगह डाला, अधूरी कार्रवाई से ग्रामीण परेशान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद में कचरे के ढेर से पशुओं को खतरा:नगरपालिका ने हटाया और फिर दूसरी जगह डाला, अधूरी कार्रवाई से ग्रामीण परेशान

धोद में कचरे के ढेर से पशुओं को खतरा:नगरपालिका ने हटाया और फिर दूसरी जगह डाला, अधूरी कार्रवाई से ग्रामीण परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

धोद : धोद में सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगरपालिका के दावों के विपरीत खुले में फैला कचरा और उस पर चरते पशु जमीनी हकीकत बयां कर रहे हैं।

इससे पहले नगरपालिका ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से कचरे को एक जगह इकट्ठा किया था। हालांकि, यह कार्रवाई अधूरी साबित हुई क्योंकि डंपिंग यार्ड पर न तो तारबंदी की गई और न ही चारदीवारी का निर्माण हुआ। नतीजतन अब हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं। कचरा एक बार फिर फैल चुका है और आवारा पशु उसी में भोजन तलाश रहे हैं।

प्लास्टिक और गंदगी खाने से इन पशुओं के बीमार होने का खतरा लगातार बना हुआ है। खुले में पड़ा कचरा और उस पर डेरा जमाए पशु, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की निगरानी के अभाव को दर्शाते हैं।

Related Articles