[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बंदर के हमले में बच्चा घायल:स्थानीय बोले-कई लोगों पर हो चुके है हमला, स्थायी समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बंदर के हमले में बच्चा घायल:स्थानीय बोले-कई लोगों पर हो चुके है हमला, स्थायी समाधान की मांग

नीमकाथाना में बंदर के हमले में बच्चा घायल:स्थानीय बोले-कई लोगों पर हो चुके है हमला, स्थायी समाधान की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के रावजी का मोहल्ला में बंदरों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं। हाल ही में एक बच्चे पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।

लोग बोले-कई लोगों पर बंदर कर चुके हैं हमला

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बंदर दो अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। बंदर अक्सर घरों की छतों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने में डर लगता है। कई बार बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान भी उठा ले जाते हैं। इस लगातार बढ़ती समस्या के कारण मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है।

स्थायी समाधान की मांग

मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं छोड़ा गया, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Related Articles