झुंझुनूं-खेतड़ी : 21 मई को जयपुर में कुमावत समाज की महापंचायत:तैयारियों को लेकर हुई बैठक, युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी
21 मई को जयपुर में कुमावत समाज की महापंचायत:तैयारियों को लेकर हुई बैठक, युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी
झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे मे रविवार को कुमावत समाज की बैठक हुई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमराव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 मई को जयपुर में होने वाली महापंचायत को लेकर चर्चा की गई।
उमराव सिंह कुमावत ने कहा कि 21 मई को जयपुर में कुमावत समाज के लोगों की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर होने वाली महापंचायत मे समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गांव और ढाणी में जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से समाज के लोग बसों और निजी वाहनों के माध्यम से महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए जयपुर जाएंगे। इसके लिए विधानसभा में गांव गांव जाकर बैठक आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समाज के युवाओं की बनाई गई टीम लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि समाज को विकास की गति ले जाने में समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।
इस दौरान महापंचायत को लेकर युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। जो गांव, ढाणी और कस्बों में जाकर समाज के लोगों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान कर रहे है। इस मौके पर समाज अध्यक्ष सुरेश कुमावत, सुभाष चंद्र चेजारा, हरीश कुमावत, कैलाश चंद कुमावत, ताराचंद कुमावत, विकास कुमावत, राजेंद्र कुमावत, पारस घीवाला समेत समाज के लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042153


