[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर की नारेबाजी, सिलेंडर के बढ़ते दामों को कम करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

चूरू में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर की नारेबाजी, सिलेंडर के बढ़ते दामों को कम करने की मांग

चूरू में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर की नारेबाजी, सिलेंडर के बढ़ते दामों को कम करने की मांग

सुजानगढ़ : चूरू में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों और किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी कीमतें वापस लेने व कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई सुचारू करने की मांग उठाई। इस दौरान पीएम मोदी का पुतला जलाया और सिलेंडर भी गायब नरेंद्र मोदी भी गायब के नारे लगाए।

मोदी सरकार अमेरिका के सामने झुकी- विधायक मेघवाल

इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल ने कहा- युद्ध के हालात के बीच केंद्र सरकार ने कंपनियों के सामने झुकते हुए रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फैल हो गई है। मेघवाल ने कहा कि मोदी की सरकार अमेरिका के सामने झुक गई। जिससे मित्र देशों से भारत के संपर्क कमजोर हो गए।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बजरंग सेन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, विद्याधर बेनीवाल, अमित मारोठिया, महिला अध्यक्ष सुनीता रावतानी, कन्हैयालाल माली, मदनलाल सोनी, हितेश जाखड़, प्रमिला राठी, विद्याप्रकाश बागरेचा, इकबाल खान, युनुस खान, फारूख भुट्टा, पार्षद एडवोकेट सलीम खान आसिफ नासवान, इस्माइल खान, लियाकत खान, जाकिर क्याल, अमजद खान, बंटी लाखन, अजय ढेनवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles