[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईंयारा स्कूल में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह:7 साल से परीक्षा के बाद विदाई की परंपरा, देश की तरक्की में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईंयारा स्कूल में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह:7 साल से परीक्षा के बाद विदाई की परंपरा, देश की तरक्की में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

ईंयारा स्कूल में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह:7 साल से परीक्षा के बाद विदाई की परंपरा, देश की तरक्की में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सांडवा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंयारा में रविवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह परीक्षाएं पूरी होने के बाद कक्षा 11 के विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर विदा होने वाले विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट फाइल और किताबें भेंट की गईं। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्रों ने अपने छोटे भाई-बहनों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर विद्यालय को भेंट किया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके भावी जीवन के लिए महत्वपूर्ण कार्य बताए। उन्होंने समाज में फैलते सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने में विद्यार्थियों की भूमिका पर जोर दिया और उन्हें देश व समाज की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विजेंद्र कुमार (प्राचार्य) और रामगोपाल पिलानियां (व्याख्याता) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिता शर्मा (व्याख्याता) ने किया। उल्लेखनीय है कि जहां अधिकांश विद्यालय परीक्षा से पहले विदाई समारोह आयोजित करते हैं, वहीं ईंयारा विद्यालय में पिछले सात वर्षों से यह कार्यक्रम परीक्षा के बाद आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles