कुंड खुदाई में मिट्टी ढही, युवक की मौत:20 फीट नीचे दबा था युवक, सांडवा में 9.5 घंटे रेस्क्यू चला, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
कुंड खुदाई में मिट्टी ढही, युवक की मौत:20 फीट नीचे दबा था युवक, सांडवा में 9.5 घंटे रेस्क्यू चला, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
सांडवा : चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र के उंटालड़ गांव की रोही में कुंड की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर 20 फीट नीचे मिट्टी में दब गया था। साढ़े नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
यह घटना शनिवार देर शाम बिशन सिंह राजपूत के खेत में हुई, जहां पानी के कुंड की खुदाई चल रही थी। खुदाई का काम किशन सिंह (35) कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई, जिससे किशन सिंह 20 फीट गहरी मिट्टी में दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर की मदद से लगातार साढ़े नौ घंटे तक मिट्टी हटाने का कार्य किया गया। देर रात करीब दो बजे युवक को मिट्टी से बाहर निकाला जा सका।
सूचना मिलने पर बीदासर तहसीलदार अमरसिंह भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की एक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया था।
सांडवा थाना के हेड कांस्टेबल कुंभाराम मीणा ने बताया कि युवक को बाहर निकालने पर उसकी मौत हो चुकी थी। शव को सांडवा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मेधसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062585


