[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईकोर्ट के एडवोकेट की पत्नी की एक्सीडेंट में मौत:आंखें दान की; बोले- मेरी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं, लेकिन उनकी आंखों से लोगों को रोशनी मिलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हाईकोर्ट के एडवोकेट की पत्नी की एक्सीडेंट में मौत:आंखें दान की; बोले- मेरी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं, लेकिन उनकी आंखों से लोगों को रोशनी मिलेगी

हाईकोर्ट के एडवोकेट की पत्नी की एक्सीडेंट में मौत:आंखें दान की; बोले- मेरी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं, लेकिन उनकी आंखों से लोगों को रोशनी मिलेगी

सरदारशहर : राजस्थान के नागौर में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में जोधपुर हाईकोर्ट के एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी की पत्नी दुर्गा रानी भाटी (49) का निधन हो गया। इस हादसे में राजेंद्र सिंह भाटी और उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है।

फॉर्च्यूनर, ट्रक और टैंकर की हुई थी टक्कर

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह 7 बजे नागौर-लाडनूं हाईवे पर जोधपुर से सरदारशहर आते समय सूरपालिया गांव के पास हुआ, जब फॉर्च्यूनर कार, ट्रक और टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में फॉर्च्यूनर में सवार एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी की पत्नी दुर्गा रानी भाटी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें तत्काल नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

ट्रक और टैंकर के साथ हुई टक्कर के बाद क्षथिग्रस्त हुई एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी की फॉर्च्यूनर।
ट्रक और टैंकर के साथ हुई टक्कर के बाद क्षथिग्रस्त हुई एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी की फॉर्च्यूनर।

वहीं, इस हादसे के कारण लाडनूं हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही सुरपालिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु करवाया। क्रेन की सहायता से पशुओं के चारे से लदे पलटे हुए ट्रक और टैंकर को हाईवे से हटाया गया। दुर्घटना में फॉर्च्यूनर कार भी ड्राइवर साइड से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्गा रानी भाटी ड्राइवर की पीछे वाली सीट पर ही बैठी थी।

हादसे में एडवोकेट भाटी भी हुए घायल

एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी मूल रूप से सरदारशहर के बुकनसर बड़ा गांव के निवासी हैं और फिलहाल सरदारशहर की बहादुर सिंह कॉलोनी में रहते हैं। हादसे में एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी और उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दो बच्चों के पिता हैं एडवोकेट भाटी

एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी बेटा हिमांशु रजंन सिंह भाटी जो जोधपुर हाईकोर्ट में वकील है,और एक बेटी कृतिका भाटी है जो जयपुर से एमबीबीएस कर रही हैं। पत्नी के निधन के बाद एडवोकेट राजेंद्र सिंह भाटी ने उनकी आंखें दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया, “मेरी पत्नी दुर्गा रानी भाटी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आंखों से लोगों को रोशनी मिलेगी।”

इस मौके पर नागौर जिला कलेक्टर चंपा लाल जीनगर और पीएमओ डॉ. आर.के. अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर जीनगर ने कहा कि यह निर्णय समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles