[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई रीको औद्योगिक क्षेत्र में आग:दमकल विभाग ने पांच घंटे में पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई रीको औद्योगिक क्षेत्र में आग:दमकल विभाग ने पांच घंटे में पाया काबू

बबाई रीको औद्योगिक क्षेत्र में आग:दमकल विभाग ने पांच घंटे में पाया काबू

बबाई : बबाई उपतहसील के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को लगभग पांच घंटे का समय लगा। आग से औद्योगिक क्षेत्र के आसपास की झाड़ियां और घास-फूस जलकर राख हो गए।

आग की सूचना मिलते ही खेतड़ी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों, फायरमैन अमीलाल, लोकेश और सुंदरलाल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

रीको औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावरों का कार्य कर रहे श्रमिकों ने बबाई थाने को आग लगने की सूचना दी थी। सूचना पर बबाई थाने का पुलिस जाप्ता और दमकल मौके पर पहुंचे। हाईटेंशन लाइन के टावरों का कार्य कर रहे श्रमिकों और पुलिस विभाग ने आग बुझाने में दमकल कर्मियों की सहायता की।

Related Articles