‘विकसित राजस्थान रन’ में युवाओं ने भरी उड़ान:छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और अधिकारी भी दौड़े
‘विकसित राजस्थान रन’ में युवाओं ने भरी उड़ान:छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और अधिकारी भी दौड़े
झुंझुनूं : राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय पर रविवार को ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई इस दौड़ में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ प्रदेश के विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दौड़ का शुभारंभ शहर के ऐतिहासिक शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) अजय आर्य, उपखंड अधिकारी (SDM) कौशल्या विश्नोई, नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या और भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
‘विकसित राजस्थान’ का संदेश जन-जन तक पहुंचे: ADM
दौड़ को रवाना करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय आर्य ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही ‘विकसित राजस्थान’ के साझा संकल्प को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि प्रदेश के विकास में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

छात्रों से लेकर अधिकारियों तक ने लिया हिस्सा
दौड़ में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखने को मिली। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान से जुड़े, जिससे पूरा मार्ग ‘विकसित राजस्थान’ के नारों से गूंजता रहा।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मकता व एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062566

