खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में भागवत कथा की तैयारी:19 मार्च से होगी शुरूआत, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में भागवत कथा की तैयारी:19 मार्च से होगी शुरूआत, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में 19 मार्च से शुरू होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
19 मार्च को निकलेगी कलश यात्रा
मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि 19 मार्च, गुरुवार को सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बाराही देवी मंदिर से शुरू होकर हनुमान घड़ी और बस स्टैंड होते हुए रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचेगी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए कलश की व्यवस्था कूपन के माध्यम से होगी, जिसे आश्रम के स्वयंसेवक वितरित करेंगे।
दरबार हॉल में किया जाएगा आयोजन
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा व्यास के रूप में रामकृष्ण मठ राजकोट के स्वामी गणेशानंद महाराज उपस्थित रहेंगे। कथा का वाचन रामकृष्ण मिशन आश्रम के दरबार हॉल में किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा और इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में स्वामी योग युक्तानंद महाराज, स्वामी सुभंगानंद महाराज, स्वामी हरिहरानंद महाराज, स्वामी प्रसान्नतानंद महाराज, निर्भय राम शास्त्री, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया, डॉ. राघवेंद्र पाल, गोपाल राम सैनी, रमाकांत वर्मा, कालीचरण गुप्ता, सुधा सुरोलिया, ज्योति भारद्वाज, राजू यादव, हरमेंद्र राजोरिया, महेंद्र गुप्ता और ग्यारसी लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062560

